IVF से मां बनने की इच्छा: पवन सिंह की पत्नी ज्योति का बड़ा बयान

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का रिश्ता इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, लेकिन
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का रिश्ता इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, लेकिन ज्योति पवन सिंह से अलग नहीं होना चाहतीं। उन्होंने बार-बार कहा है कि वह अपनी शादी को बचाने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में ज्योति सिंह को एक आईवीएफ सेंटर पर देखा गया, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में मां बनने की इच्छा जताई। ज्योति ने कहा, "मैं भी एक महिला हूं और मेरा भी मन होता है कि मेरा एक बच्चा हो।" उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में अगर ऐसा कुछ होता है, तो वह इसी सेंटर में आएंगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह IVF के जरिए बच्चा करेंगी, तो उन्होंने कहा, "बिल्कुल, क्यों नहीं।" ज्योति ने कहा कि अगर वह लोगों को जागरूक कर रही हैं, तो भविष्य में वह जरूर IVF से मां बनेंगी। कुछ महीने पहले ज्योति ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि उनके रिश्ते में दरार कब और कैसे आई। उन्होंने कहा कि लाख कोशिशों के बावजूद पवन सिंह के साथ उनका रिश्ता नहीं बच पाया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह आज भी पवन सिंह से प्यार करती हैं, तो उन्होंने कहा कि "वो मेरे पति हैं, दिल से निकलने का सवाल ही नहीं होता है।"



















