Kanwar Yatra 2026: बरेली के जोनल कमांड सेंटर से नौ जिलों पर नजर, एसपी अंशिका वर्मा संभालेंगी कमान

बरेली जोन में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर अभूतपूर्व प्रबंध किए जा रहे हैं। एडीजी जोन रमित शर्मा ने जानकारी दी कि बृहस्पतिवार को प्रदेश के
बरेली जोन में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर अभूतपूर्व प्रबंध किए जा रहे हैं। एडीजी जोन रमित शर्मा ने जानकारी दी कि बृहस्पतिवार को प्रदेश के डीजीपी बरेली जोन के कमांड सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही बरेली पुलिस लाइन में बास्केटबॉल कोर्ट और संकल्प सभागार का भी शुभारंभ होगा। इस कमांड सेंटर की मॉनीटरिंग का जिम्मा एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा संभालेंगी। डीजीपी के समक्ष सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक अपने-अपने कार्यों का प्रजेंटेशन देंगे, जिसके लिए विशेष रूप से पीपीटी तैयार की गई हैं। हर जिले को अपने प्रजेंटेशन के लिए पांच मिनट का समय दिया जाएगा, जिससे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया जा सके।
कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, डीआईजी ने बताया कि इस बार सभी कांवड़ियों को अनिवार्य रूप से पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। इन पहचान पत्रों पर हल्का प्रभारी और थाना प्रभारी का मोबाइल फोन नंबर अंकित रहेगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में संपर्क किया जा सके। इसके अलावा, हर कांवड़ जत्थे के लिए एक नोडल दरोगा तैनात किया जाएगा। महिलाओं की सुविधा के लिए शिविरों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, साथ ही विश्राम कक्ष और शौचालय की व्यवस्था भी की जाएगी।


















