Shweta Tiwari Divorce Controversy: पूर्व पति राजा चौधरी ने 93 लाख की मांग का किया खुलासा

टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति राजा चौधरी के बीच तलाक का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। श्वेता ने कई साल पहले आरोप लगाया था कि राजा
टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति राजा चौधरी के बीच तलाक का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। श्वेता ने कई साल पहले आरोप लगाया था कि राजा ने उनकी 11 साल की बेटी पलक तिवारी की कस्टडी छोड़ने के बदले उनसे 93 लाख रुपये का फ्लैट मांगा था। अब राजा ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में अपनी बात रखी है। राजा ने श्वेता के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बात को मीडिया के सामने अपने तरीके से पेश किया। राजा के अनुसार, उस समय वह मानसिक शांति की तलाश में थे और उन्हें सिर छिपाने के लिए एक छत की आवश्यकता थी, जिसे श्वेता ने 'बेटी की कुर्बानी' का नाम दे दिया।
श्वेता तिवारी ने तलाक के समय हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी लीगल टीम ने राजा और पलक के नाम पर प्रॉपर्टी की जॉइंट ओनरशिप का प्रस्ताव रखा था, जिसे राजा ने ठुकरा दिया। राजा ने कहा था कि वह अपनी बेटी की कस्टडी छोड़ देंगे यदि उन्हें फ्लैट दिया जाए। इसके बाद श्वेता को राजा को 93 लाख रुपये का एक बेडरूम वाला फ्लैट देना पड़ा, जिसके बदले में राजा ने तलाक के कागजात पर दस्तखत करने और पलक की कस्टडी न मांगने पर सहमति जताई। राजा ने कहा कि तलाक के समय श्वेता ने इस मामले को पूरी तरह से बदल दिया।



















