Viral Video: जान देकर निभाई वफादारी! कोबरा से आखिरी सांस तक लड़ता रहा डॉगी

एक भावुक कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टॉमी नाम का एक पालतू कुत्ता अपने परिवार की रक्षा के लिए जहरीले कोबरा से भिड
एक भावुक कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टॉमी नाम का एक पालतू कुत्ता अपने परिवार की रक्षा के लिए जहरीले कोबरा से भिड़ जाता है। यह घटना रविवार तड़के की है, जब रात के सन्नाटे में एक कोबरा सांप घर के बाहर पहुंच गया। टॉमी ने जैसे ही सांप को देखा, वह जोर-जोर से भौंकने लगा। परिवार के लोग उसकी आवाज सुनकर बाहर निकले और देखा कि एक बड़ा कोबरा फन फैलाकर बैठा है।
अपने परिवार को खतरे में देखकर टॉमी ने बिना डर के कोबरा के सामने आकर मुकाबला किया। वायरल वीडियो में दिखता है कि वह पूरी ताकत से सांप से लड़ रहा है। टॉमी कभी सांप पर झपटता है, तो कभी उसे मुंह से पकड़कर दूर फेंकने की कोशिश करता है। कोबरा भी पलटवार करता है और कई बार टॉमी को डंस लेता है। दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष चलता रहा।
आखिरकार, टॉमी ने अपनी बहादुरी से कोबरा को मार गिराया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली। लेकिन इस जीत की कीमत बहुत भारी साबित हुई। लड़ाई के दौरान कोबरा ने टॉमी को कई बार काटा, और जहर उसके शरीर में फैल गया। करीब एक घंटे बाद जहर का असर इतना बढ़ गया कि टॉमी ने दम तोड़ दिया।
टॉमी की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जिस कुत्ते ने सालों तक घर की रखवाली की और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए लड़ता रहा, उसकी मौत ने सभी को भावुक कर दिया। परिवार के लिए टॉमी केवल एक पालतू जानवर नहीं था, बल्कि वह घर का सदस्य था। उसकी बहादुरी की कहानी अब हर किसी को प्रेरित कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें लाखों लोग टॉमी की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं।



















