Amitabh Bachchan reveals health secret on KBC: KBC में डॉक्टर को नहीं मिली अमिताभ बच्चन की पल्स, सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी हाजिरजवाबी के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में, 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के सेट पर एक दिलचस्प व
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी हाजिरजवाबी के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में, 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के सेट पर एक दिलचस्प वाकया हुआ, जब एक डॉक्टर कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन की कलाई पर पल्स महसूस करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस पर अमिताभ बच्चन ने चौंकाने वाला खुलासा किया।
कंटेस्टेंट ने जब अमिताभ बच्चन की कलाई पकड़कर पल्स महसूस करने की कोशिश की, तो उन्हें कोई नब्ज नहीं मिली। इस पर वह हैरान रह गईं और उन्होंने बिग बी से पूछा कि उनकी पल्स क्यों नहीं मिल रही है। अमिताभ बच्चन ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया कि यह उनके जीवन के सबसे कठिन दौर का परिणाम है। उन्होंने 1982 में फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान हुए गंभीर हादसे का जिक्र किया, जिसके चलते उनकी कलाई की धमनी प्रभावित हुई।
अमिताभ बच्चन ने बताया कि उस समय बार-बार खून के सैंपल लेने और मेडिकल प्रक्रियाओं के कारण उनकी कलाई पर पल्स महसूस नहीं होती। उन्होंने यह भी बताया कि अब उनकी पल्स गर्दन पर महसूस की जा सकती है। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "हमारी जा रही है इसलिए नहीं आ रही है।"
यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने अपनी स्वास्थ्य स्थिति का जिक्र किया है। 2020 में उन्होंने अपने ब्लॉग पर एक दर्दनाक घटना साझा की थी, जिसमें दिवाली के दौरान एक नकली अनार के फटने से उनके हाथ को गंभीर नुकसान पहुंचा था। उन्होंने उस समय की कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं।



















