Dental Treatment Begins: बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में डेंटल ऑर्थोडॉन्टिक ट्रीटमेंट की सुविधा शुरू

बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में सोमवार को डेंटल ऑर्थोडॉन्टिक ट्रीटमेंट की नई सुविधा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के दंत विभाग में आयोजित एक कार्यक्रम
बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में सोमवार को डेंटल ऑर्थोडॉन्टिक ट्रीटमेंट की नई सुविधा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के दंत विभाग में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. मंजू कादियान ने इस क्लीनिक का उद्घाटन किया। अब से यहां पर टेढ़े-मेढ़े दांतों का इलाज किया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। पहले मरीजों को दांतों की टेढ़ेपन और जबड़े से जुड़ी समस्याओं के लिए रोहतक पीजीआई या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, जहां इलाज की लागत 40 से 50 हजार रुपये तक पहुंच जाती थी। लेकिन अब सिविल अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को केवल नाममात्र खर्च पर यह उपचार मिल सकेगा।
डेंटल ऑर्थोडॉन्टिक ट्रीटमेंट के अंतर्गत दांतों की बनावट में सुधार, ब्रेसेज लगाने और जबड़े से संबंधित समस्याओं का इलाज किया जाता है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस सेवा की मांग कर रहे थे, और अब अस्पताल में इसकी शुरुआत से खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी लाभ होगा। सीएमओ डॉ. मंजू कादियान ने इस नई सुविधा को लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण तोहफा बताया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस क्लीनिक के लिए विशेषज्ञ डॉ. प्रीति दलाल की तैनाती पहले ही कर दी गई थी, जिससे मरीजों को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं मिल सकेंगी।



















