Gaming Addiction Case: चीन में पिता ने गेमिंग कंपनियों पर मुकदमा दायर किया

चीन में एक पिता ने अपने बेटे की गेमिंग की लत के कारण चार बड़ी गेमिंग कंपनियों के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि इन कंपनियों ने पहचान की सह
चीन में एक पिता ने अपने बेटे की गेमिंग की लत के कारण चार बड़ी गेमिंग कंपनियों के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि इन कंपनियों ने पहचान की सही जांच नहीं की, जिससे उनका 18 वर्षीय बेटा किसी और की आईडी से गेमिंग अकाउंट बना कर घंटों खेलता रहा। चीन में नाबालिगों के लिए गेमिंग के सख्त नियम हैं, जिसके तहत 18 साल से कम उम्र के बच्चे केवल विशेष दिनों में ही गेम खेल सकते हैं। इस मामले ने पूरे देश में चर्चा का विषय बना दिया है। पिता ने केवल 10 युआन का सांकेतिक मुआवजा मांगा है, उनका असली मकसद गेमिंग कंपनियों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराना है।
यह मामला चीन के हेनान प्रांत का है, जहां एक पिता ने अपने बेटे की गंभीर स्थिति को देखते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 23 मई को उनके बेटे ने बुखार की 18 गोलियां खा लीं, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जांच में पता चला कि उसे दवा का जहर हुआ था। पिता का मानना है कि बेटे की गेमिंग की लत और मानसिक दबाव के कारण उसने ऐसा कदम उठाया। उन्होंने बेटे की गेमिंग आदतों पर ध्यान देना शुरू किया और पाया कि वह कई सालों से मोबाइल गेम्स में डूबा हुआ था।


















