Heart Attack Risk: नॉर्मल वजन होने पर भी दिल का दौरा आ सकता है

अगर आप सोचते हैं कि सामान्य वजन होने पर आप दिल की बीमारियों से सुरक्षित हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। हाल ही में न्यूरोलॉजी जर्नल में प्रका
अगर आप सोचते हैं कि सामान्य वजन होने पर आप दिल की बीमारियों से सुरक्षित हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। हाल ही में न्यूरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक अंतरराष्ट्रीय शोध में यह बात सामने आई है कि सोते समय सांस रुकने की समस्या, जिसे स्लीप एप्निया कहा जाता है, और जिन लोगों को पहले से दिल या दिमाग की बीमारी है, उनके लिए शरीर का कुल वजन या बॉडी मास इंडेक्स (BMI) से ज्यादा खतरा पेट के आसपास जमा चर्बी से है। यह शोध उन लोगों के लिए चेतावनी है जो अपने वजन को सामान्य मानते हैं लेकिन पेट की चर्बी को नजरअंदाज कर देते हैं।
इस अध्ययन में 2,662 मरीजों के स्वास्थ्य डेटा का गहन विश्लेषण किया गया, जो मध्यम से गंभीर स्लीप एप्निया से ग्रस्त थे और पहले से दिल की बीमारी या स्ट्रोक का सामना कर रहे थे। शोध के परिणाम चौंकाने वाले थे। जब मरीजों का मूल्यांकन पारंपरिक बॉडी मास इंडेक्स के आधार पर किया गया, तो केवल 31.8 प्रतिशत मरीज मोटापे की श्रेणी में आए। लेकिन जब कमर की चौड़ाई और लंबाई के अनुपात का मूल्यांकन किया गया, तो लगभग 95.6 प्रतिशत मरीजों में सेंट्रलाइज्ड मोटापा यानी पेट की चर्बी पाई गई। यह स्पष्ट करता है कि पेट की चर्बी दिल की बीमारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है।

















