Atiq Ahmed's son Aban Ahmed dies in accident: अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो की मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार, 3 अन्य घायल

माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की बुधवार को झांसी में एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग प
माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की बुधवार को झांसी में एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
झांसी के एसएसपी के अनुसार, इस हादसे में आबान अहमद और उसके साथी अहजम उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा मोहम्मद जैद और उमर समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद से मिलने जा रहे थे। अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी सेंट्रल जेल से झांसी जेल ट्रांसफर किया गया था।
हादसे की सूचना मिलते ही पूंछ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण कार के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।
















