Neck and Back Pain? Your Pillow Might Be the Culprit: गर्दन और कमर दर्द से हैं परेशान? कहीं आपका तकिया तो जिम्मेदार नहीं

क्या आप हर सुबह गर्दन में जकड़न या कमर के दर्द के साथ जागते हैं? अक्सर हम इस दर्द का कारण गलत पोस्चर या थकान मान लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस तक
क्या आप हर सुबह गर्दन में जकड़न या कमर के दर्द के साथ जागते हैं? अक्सर हम इस दर्द का कारण गलत पोस्चर या थकान मान लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस तकिए पर आप सोते हैं, वही आपकी रीढ़ की हड्डी का दुश्मन बन सकता है? गलत या पुराना तकिया आपकी गर्दन के नेचुरल अलाइनमेंट को बिगाड़ देता है। ज्यादातर लोग नया गद्दा खरीदते समय सोचते हैं, लेकिन तकिए पर उतना ध्यान नहीं देते। जबकि तकिया हर रात इस्तेमाल होता है और सालों तक बिना धोए या बदले रखा जाता है। आरामदायक सॉफ्ट तकिया हमारी स्पाइन और गर्दन के लिए बहुत जरूरी है। खराब तकिया हमारी गर्दन और कमर में स्टिफनेस का कारण बनता है, जिससे सुबह उठना भी मुश्किल हो जाता है।
हाल ही में डॉ. कुनाल सूद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि तकिया सिर को सहारा देने के साथ-साथ हमारी गंदगी को भी ऑब्जर्व करता है। उन्होंने कहा कि सोते समय हमारे शरीर से निकलने वाला पसीना, त्वचा का तेल, मृत त्वचा कोशिकाएं और डस्ट माइट्स धीरे-धीरे तकिए में जमा होते रहते हैं। डस्ट माइट्स मृत स्किन कोशिकाओं को खाते हैं और उनका मल एक सामान्य इनडोर एलर्जन है, जिससे सुबह उठते समय नाक बंद होना या छींक आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।



















