Bank Robbers in Jharkhand: बिहार के चार बैंक लुटेरों की तस्वीरें जारी, जनता से सहयोग की अपील

गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले की पुलिस ने बिहार के विभिन्न जिलों में बैंक लूट की घटनाओं में शामिल चार अपराधियों की तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस ने आम जनता से अपी
गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले की पुलिस ने बिहार के विभिन्न जिलों में बैंक लूट की घटनाओं में शामिल चार अपराधियों की तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें ये संदिग्ध कहीं दिखाई दें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इन अपराधियों की पहचान करने के लिए पुलिस ने इंटरनेट मीडिया का सहारा लिया है और लोगों से सहयोग की अपेक्षा की है। पुलिस का कहना है कि ये चारों अपराधी अलग-अलग बैंक लूट कांडों में शामिल रहे हैं और हाल ही में गोड्डा के आसपास देखे गए हैं। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी ये संदिग्ध दिखाई दें, तो वे नजदीकी पुलिस स्टेशन, झारखंड पुलिस के हेल्पलाइन नंबर या गोड्डा और पोड़ैयाहाट पुलिस को तुरंत सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। गोड्डा पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में जिले में बैंक लूट और लूट के प्रयासों की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे पुलिस प्रशासन में चिंता का माहौल है। ऐसे में पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है और उन्हें इन अपराधियों की पहचान करने में मदद करने की अपील की है।
















