Suicide in Jind Jail: जींद जेल में कैदी की आत्महत्या मामले में कार्रवाई, दो DSP और दो डॉक्टरों समेत 7 पर केस दर्ज

जींद जिले के जिला कारागार में एक कैदी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दो अगस्त को उम्रकैद की सजा काट रहे 26 वर्षीय संदीप ने जेल में आत्महत्या
जींद जिले के जिला कारागार में एक कैदी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दो अगस्त को उम्रकैद की सजा काट रहे 26 वर्षीय संदीप ने जेल में आत्महत्या कर ली थी। संदीप, जो मूल रूप से लाखनमाजरा का निवासी था, को अक्टूबर 2023 में कुकर्म के मामले में सजा सुनाई गई थी। उसकी आत्महत्या के बाद स्वजन ने जेल अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट, दो चिकित्सकों सहित कुल सात लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। स्वजन का कहना है कि संदीप को जेल में उचित चिकित्सा सुविधा नहीं दी गई और उसे प्रताड़ित किया गया।
मामले की जांच के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट ने शव का पोस्टमार्टम खानपुर मेडिकल कॉलेज में करवाने का आदेश दिया। संदीप के पिता वासुदेव ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके बेटे को पथरी की बीमारी थी, लेकिन जेल में उसका इलाज नहीं किया गया। इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में संदीप को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। वासुदेव ने कहा कि जब तक उनके बेटे के मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे शव को लेने के लिए तैयार नहीं थे। इस मामले में स्वजन ने एसपी कुलदीप सिंह से भी मुलाकात की और निष्पक्ष जांच की मांग की।
















