Bankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव में एएन कॉलेज में सील हुईं EVM, 3 अगस्त को होगी मतगणना

पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांकीपुर उपचुनाव के मतदान के बाद सभी मतदान केंद्रों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (evm) को कड़ी सुरक्षा के बीच एएन कॉलेज के क
पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांकीपुर उपचुनाव के मतदान के बाद सभी मतदान केंद्रों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को कड़ी सुरक्षा के बीच एएन कॉलेज के कला भवन में स्थित वज्रगृह सह मतगणना केंद्र पर लाया गया। यहां प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इन मशीनों को सील कर सुरक्षित रखा गया है। अब तीन अगस्त को मतगणना के दौरान इन ईवीएम का ताला खोला जाएगा, जिससे यह तय होगा कि बांकीपुर का प्रतिनिधित्व कौन करेगा। मतदान समाप्त होने के बाद पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में ईवीएम को चरणबद्ध तरीके से वज्रगृह तक पहुंचाया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुंदन कुमार ने स्वयं एएन कॉलेज पहुंचकर ईवीएम जमा करने और वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। उपचुनाव में कुल 569 कंट्रोल यूनिट, 1,146 बैलेट यूनिट और 617 वीवीपैट का उपयोग किया गया। मतदान के दौरान तकनीकी कारणों से बदली गई 14 बैलेट यूनिट, सात कंट्रोल यूनिट और नौ वीवीपैट को भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत वज्रगृह में सुरक्षित रखा गया है।
















