Beehive Removal in Champawat: खतरा बने ततैया के छत्ते का निस्तारण किया

जगदीश राय, लोहाघाट। वन विभाग ने बजरंगबली वार्ड में डिग्री कालेज रोड पर एक भवन पर बने ततैया के बड़े छत्ते का निस्तारण किया। यह कार्रवाई डिग्री कॉलेज मार्ग निवासी
जगदीश राय, लोहाघाट। वन विभाग ने बजरंगबली वार्ड में डिग्री कालेज रोड पर एक भवन पर बने ततैया के बड़े छत्ते का निस्तारण किया। यह कार्रवाई डिग्री कॉलेज मार्ग निवासी किरन लाल साह द्वारा वन क्षेत्राधिकारी को दिए गए पत्र के आधार पर की गई। रेंजर रमेश चंद्र जोशी और रोहित मेहता के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने छत्ते को सफलतापूर्वक हटाया। छत्ते के हटने से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है।















