Call for Safety: जहाजों और भारतीय नाविकों पर न हो हमला, जयशंकर की ईरानी विदेश मंत्री को दो टूक

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के संदर्भ म
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के संदर्भ में भारत की गहरी चिंता व्यक्त की। जयशंकर ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में कमर्शियल शिपिंग और नाविकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी पक्ष द्वारा कमर्शियल जहाजों पर किए जाने वाले हमलों की कड़ी निंदा करता है और इस संघर्ष को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति का समर्थन करता है। इस बातचीत के बाद, जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अपनी चिंताओं को साझा किया।
जयशंकर ने कहा कि उन्होंने आज शाम को ईरान के विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत की और क्षेत्र में जारी तनाव पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने जोर देकर कहा कि कमर्शियल शिपिंग और नाविकों पर हमलों से बचा जाना चाहिए। भारत ऐसे किसी भी हमले की निंदा करता है, चाहे वह किसी भी पक्ष द्वारा किया गया हो। उन्होंने यह भी बताया कि अराघची ने उन्हें मौजूदा स्थिति के बारे में ईरान के आकलन और क्षेत्रीय तनाव के बीच चल रही बातचीत के बारे में जानकारी दी। इस बातचीत में जयशंकर ने ईरान के नजरिए से अवगत कराया गया।
















