Central Assistance Assured in Flood-hit Arunachal: बाढ़ प्रभावित अरुणाचल में पूर्ण केंद्रीय सहायता का आश्वासन, जेपी नड्डा ने किया दौरा

पीटीआई, इटानगर। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बाढ़ से प्रभावित अरुणाचल प्रदेश के कीयी पान्योर जिले के उन क्षेत्रों का दौरा किया, जो हाल की बाढ़ और भूस्खलनों से
पीटीआई, इटानगर। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बाढ़ से प्रभावित अरुणाचल प्रदेश के कीयी पान्योर जिले के उन क्षेत्रों का दौरा किया, जो हाल की बाढ़ और भूस्खलनों से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए केंद्र की ओर से पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संकट के समय राज्य के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने पसा गांव और उसके निकटवर्ती एनईईपीसीओ कालोनी का दौरा किया और वहां के हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, चिकित्सा सहायता और वित्तीय सहायता की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के साथ समन्वय में काम कर रही है।
नड्डा ने कहा कि नुकसान के विस्तृत आकलन के बाद क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण और प्रभावित लोगों का पुनर्वास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। यह दौरा भारी मानसून बारिश और कीयी पान्योर जिले में पसा नदी पर बादल फटने के कारण हुई व्यापक तबाही के बाद किया गया, जिसने अचानक बाढ़ और भूस्खलनों को जन्म दिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने गुरुवार को केरलम के तीन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी करते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। कई प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घटने लगा है, जिससे राहत की उम्मीद जगी है।
















