Central Government's Big Gift to Uttarakhand: उत्तराखंड को केंद्र का बड़ा तोहफा, कर हस्तांतरण में मिले 1244 करोड़

राज्य ब्यूरो, देहरादून। केंद्र सरकार ने हाल ही में कर हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत उत्तराखंड को 1244 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
राज्य ब्यूरो, देहरादून। केंद्र सरकार ने हाल ही में कर हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत उत्तराखंड को 1244 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह धनराशि राज्य की विकास योजनाओं को गति देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस राशि के माध्यम से न केवल पहले से चल रहे विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा, बल्कि नई योजनाओं की शुरुआत भी संभव होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर सहयोग की सराहना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कर हस्तांतरण के माध्यम से प्राप्त यह राशि राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी। इसके साथ ही, यह आभारभूत ढांचे, जनकल्याण और विकास से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने में सहायक साबित होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करेगी। इससे प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
















