Completion of SIR Phase in Dhanbad: धनबाद में SIR का चरण पूरा, 100% ईएफ फॉर्म वितरित

धनबाद जिले में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का निर्धारित चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। 30 जुलाई की रात 10:30 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अ
धनबाद जिले में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का निर्धारित चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। 30 जुलाई की रात 10:30 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिले की सभी छह विधानसभा सीटों में शत-प्रतिशत ईएफ फॉर्म का वितरण सुनिश्चित किया गया है। इस प्रक्रिया में कुल 21,15,997 मतदाताओं से फॉर्म प्राप्त किए गए हैं, जिनमें से 16,52,203 फॉर्म का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है। शेष 4,63,794 फॉर्म को अनकलेक्टेबल श्रेणी में रखा गया है। इन आंकड़ों के आधार पर फॉर्म की प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पूर्ण माना गया है। निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, जिले में वास्तविक डिजिटलीकरण का प्रतिशत 78.08 है। विधानसभा स्तर पर टुंडी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 86.24 प्रतिशत डिजिटलीकरण हुआ है। इसके बाद सिंदरी में 85.44 प्रतिशत, निरसा में 83.52 प्रतिशत, बाघमारा में 79.80 प्रतिशत, झरिया में 68.30 प्रतिशत और धनबाद विधानसभा क्षेत्र में 68.12 प्रतिशत फॉर्म का डिजिटलीकरण किया गया है।
एसआईआर के अगले चरण में, 5 अगस्त को प्ररूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद मतदाताओं को अपने नाम, पते और अन्य विवरण की जांच करने का अवसर मिलेगा। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति होती है, तो निर्धारित अवधि में दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। प्रशासन के अनुसार, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इन दावों और आपत्तियों की सूचना एवं उनके निपटारे की प्रक्रिया 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक चलेगी। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद, 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
















