Dehradun case against brother and relatives: भाई और उसके परिजनों पर मारपीट का मामला दर्ज

देहरादून के जाखन क्षेत्र में चांद थापा ने अपने भाई और उसके परिवार पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी को दी गई तहरीर म
देहरादून के जाखन क्षेत्र में चांद थापा ने अपने भाई और उसके परिवार पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी को दी गई तहरीर में बताया कि 15 मार्च 2026 को उनके भाई, उसकी पत्नी और साले ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज की और मारपीट की। चांद का कहना है कि घटना के दिन ही उन्होंने जाखन पुलिस चौकी में शिकायत दी, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बजाय, 18 मार्च को भाई के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने चांद और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसएसपी के निर्देश पर राजपुर थाने में चांद थापा की शिकायत पर उनके भाई के परिवार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
















