Meta को 5400 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश: न्यू मैक्सिको अदालत ने टीनएजर्स की मेंटल हेल्थ के लिए फंड देने का निर्देश दिया

संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य की एक अदालत ने गुरुवार को मेटा को 567 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है। अदालत के जज ब्रायन बीडशेड ने यह फ
संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य की एक अदालत ने गुरुवार को मेटा को 567 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है। अदालत के जज ब्रायन बीडशेड ने यह फैसला सुनाया कि मेटा ने राज्य में पब्लिक न्यूसेंस पैदा किया है। डेमोक्रेट अटॉर्नी जनरल राउल टोरेज़ ने मेटा पर आरोप लगाया था कि कंपनी ने युवा यूजर्स के लिए लत लगाने वाले प्रोडक्ट बनाए और बच्चों को यौन शोषण से बचाने में असफल रही।
यह फैसला न्यू मैक्सिको की जूरी द्वारा मेटा को पिछले पांच महीने पहले 375 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिए जाने के बाद आया है। जूरी ने पाया था कि मेटा ने युवा यूजर्स की सुरक्षा के बारे में गलत जानकारी देकर कंज्यूमर प्रोटेक्शन कानून का उल्लंघन किया था। सोशल मीडिया कंपनियों पर युवा यूजर्स को नुकसान पहुंचाने के आरोपों की बढ़ती लहर के बीच यह मामला महत्वपूर्ण है।
40 से अधिक राज्यों और 1,300 से ज्यादा स्कूल जिलों ने सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के मुकदमे दायर किए हैं, जिसमें हर्जाने के साथ-साथ बदलाव के लिए अदालती आदेश की मांग की गई है। यह आदेश अगले पांच वर्षों तक लागू रहेगा। मेटा ने कहा है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी और अपने प्लेटफॉर्म से हानिकारक कंटेंट को हटाने के लिए काम कर रही है।
मेटा ने एक बयान में कहा कि वह ऑनलाइन टीनएजर्स की सुरक्षा के अपने रिकॉर्ड पर भरोसा करती है और उन दावों के खिलाफ अपना बचाव जारी रखेगी जो तथ्यों को गलत तरीके से पेश करते हैं। न्यू मैक्सिको के टोरेज़ ने कहा कि यह फैसला केवल एक कंपनी के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह एक ब्लूप्रिंट है, जिससे अन्य राज्यों और देशों को भी मार्गदर्शन मिलेगा।
















