High Alert in Delhi Before August 15: आतंकी हमले की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने किया मॉक ड्रिल

दिल्ली में संभावित आतंकी हमले की स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस और प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण काउंटर टेररिज्म एक्सरसाइज का आयोजन
दिल्ली में संभावित आतंकी हमले की स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस और प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण काउंटर टेररिज्म एक्सरसाइज का आयोजन किया। इस अभ्यास का नाम सुदर्शन शक्ति-V रखा गया, जिसमें दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल SWAT, जिला पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, ट्रैफिक, क्राइम ब्रांच, IGI एयरपोर्ट, मेट्रो, और PCR जैसी कई यूनिट्स शामिल थीं।
इस एक्सरसाइज में NSG, भारतीय सेना, NDRF, CISF, BCAS, AAI, DMRC, फायर सर्विस, FSL, CATS एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग जैसी कई एजेंसियों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर आतंकी हमले की कई परिस्थितियों का निर्माण किया गया, जिसमें एक साथ कई जगह धमाके, अंधाधुंध फायरिंग, बंधक बनाए जाने की स्थिति, विमान हाईजैक, और CBRNE (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर खतरा) जैसे हालात शामिल थे।
मॉक ड्रिल के लिए कश्मीरी गेट ISBT, कनॉट प्लेस, नेहरू प्लेस मार्केट, सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली सचिवालय, JLN स्टेडियम, IGI एयरपोर्ट, V3S मॉल, लाल किला मेट्रो स्टेशन, संस्कृति स्कूल, ISKCON मंदिर और कालकाजी मंदिर जैसे प्रमुख स्थानों को चुना गया।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह अभ्यास 7 अगस्त सुबह 10 बजे शुरू हुआ और 8 अगस्त सुबह करीब 4 बजे तक चला। यह दिल्ली में होने वाली इस सालाना एक्सरसाइज का पांचवां संस्करण है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर NSG और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इस पूरी एक्सरसाइज का समन्वय किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले इस अभ्यास को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।














