Kotak Bank launches hybrid home loan: कोटक बैंक ने लॉन्च किया हाइब्रिड होम लोन, 65 महीने तक ब्याज दर और EMI रहेगी तय

कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों को होम लोन की मासिक किस्त (emi) को लेकर अधिक निश्चितता प्रदान करने के लिए एक नई योजना, हाइब्रिड होम लोन, पेश की है। इस योजना
कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों को होम लोन की मासिक किस्त (EMI) को लेकर अधिक निश्चितता प्रदान करने के लिए एक नई योजना, हाइब्रिड होम लोन, पेश की है। इस योजना के तहत ग्राहक 65 महीने तक अपने होम लोन की ब्याज दर को निश्चित रख सकेंगे। बैंक ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि घर खरीदना किसी परिवार की वित्तीय यात्रा की शुरुआत होती है, जिसमें परिवारों को घर की साज-सज्जा, बच्चों की शिक्षा, बचत और अन्य दैनिक खर्चों के साथ ईएमआई का प्रबंधन करना पड़ता है।
इस योजना में ग्राहक 39, 52 या 65 महीने की निश्चित ब्याज दर अवधि चुन सकते हैं। इस दौरान, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की रेपो दर में बदलाव होने पर भी ग्राहकों के लोन की ब्याज दर और ईएमआई में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
वर्तमान में, बैंक 7.6 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है। निर्धारित अवधि के बाद, लोन फ्लोटिंग ब्याज दर व्यवस्था में बदल जाएगा, जो रेपो दर और लोन स्वीकृति के समय तय किए गए अतिरिक्त मार्जिन (स्प्रेड) से जुड़ी होगी। बैंक के अनुसार, एक करोड़ रुपए के होम लोन पर यदि ब्याज दरें उच्च स्तर तक बढ़ती हैं, तो उधारकर्ता को 3.46 लाख रुपए तक की बचत हो सकती है।



















