Trump seeks exit from Iran conflict: ईरान होर्मुज खोलने को हो जाए तैयार तो ट्रंप दरकिनार कर देंगे परमाणु मुद्दा, रिपोर्ट में किया गया दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों को बताया है कि वे बिना किसी औपच
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों को बताया है कि वे बिना किसी औपचारिक परमाणु समझौते के भी पीछे हट सकते हैं। हालाँकि, ईरान ने इस जलमार्ग से आवाजाही बहाल करने के लिए कई बड़ी मांगें रखी हैं, जैसे अरबों डॉलर का भुगतान, अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी खत्म करना, और अमेरिकी सेना की पूरी वापसी। इन शर्तों ने अमेरिका के विकल्पों को सीमित कर दिया है और चिंता बढ़ा दी है कि ईरान लंबे समय तक चलने वाले टकराव की तैयारी कर रहा है।
मिसाइल और ड्रोन के हमलों के कारण होर्मुज जलमार्ग से आवाजाही में बाधा आ रही है, जिससे वैश्विक वाणिज्यिक शिपिंग धीमी हो गई है और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज पूरी तरह खुला है, लेकिन उनका यह दावा जल्दबाजी में किया गया था। फरवरी में तनाव बढ़ने के बाद, ईरान ने इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को बंद कर दिया था। ईरान का कहना है कि अमेरिकी युद्धपोतों और सहयोगी देशों के जहाजों को यहाँ से गुजरने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।















