Meeting with PM Modi: राकांपा के सभी 8 सांसद आज प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले आज सुबह 11:00 बजे अपने पार्टी के सभी 8 सांसदों के साथ प्रधानमंत्र
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले आज सुबह 11:00 बजे अपने पार्टी के सभी 8 सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। यह महत्वपूर्ण बैठक संसद परिसर में स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में आयोजित की जाएगी।
कांग्रेस ने आज और कल, 11 और 12 अगस्त को अपने राज्यसभा और लोकसभा सांसदों को सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए एक तीन-लाइन का व्हिप जारी किया है। यह निर्णय महत्वपूर्ण विधायी मुद्दों और विधेयकों पर चर्चा के लिए लिया गया है।
इस बीच, विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा अपनी मांगों को लेकर 10 अगस्त को देशभर में जिला और राज्य स्तर पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की गई है।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय द्वारा Har Ghar Tiranga 2026 अभियान के तहत कोलकाता में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, बिहार के पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्यस्तरीय तिरंगा यात्रा की शुरुआत होगी।















