Fraud in Karnataka: MLC टिकट दिलाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक आरोपी ने खुद को कांग्रेस हाईकमान का करीबी बताकर एक महिला से 1.5 करोड़ रुपये की धोखा
कर्नाटक के बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक आरोपी ने खुद को कांग्रेस हाईकमान का करीबी बताकर एक महिला से 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपी का नाम येरिस्वामी है, जिसने महिला को MLC नामांकन दिलाने का झांसा दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, येरिस्वामी ने दावा किया कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का मीडिया सलाहकार है और उसने महिला को अपने झांसे में फंसाने के लिए शीर्ष नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें भी दिखाई। यह सब करके उसने महिला को यह विश्वास दिलाया कि वह MLC बनने की पूरी हकदार है। महिला एक प्राइवेट ट्रस्ट के माध्यम से कैंसर जागरूकता अभियान में समाज सेवा का कार्य करती है, जिसके चलते येरिस्वामी ने उसे यह लालच दिया। शुरुआत में उसने महिला से 5 करोड़ रुपये की मांग की, लेकिन बाद में यह राशि घटाकर 1.25 करोड़ कर दी। महिला ने इस राशि का भुगतान बेंगलुरु के विभिन्न स्थानों पर किया।
महिला का आरोप है कि उसने अगस्त 2024 से जनवरी 2025 के बीच येरिस्वामी और उसके साथियों सिद्दाराजू और बसवराजू को डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान किया। येरिस्वामी ने महिला को AICC नेताओं द्वारा इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने का झांसा देकर दिल्ली ले जाने का भी प्रयास किया। वहां एक निजी होटल में आरोपी ने कथित तौर पर महिला के कमरे का दरवाजा खटखटाया और उसके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की। महिला ने इस व्यवहार का विरोध किया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। यह घटना महिला के लिए बेहद डरावनी थी और उसने तुरंत अपने पैसे वापस मांगने का निर्णय लिया।
















