Heavy Rain Alert in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, फ्लैश फ्लड व भूस्खलन की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर में मानसून की सक्रियता जारी है और मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में कटड़ा में 71.2 मिमी, सा
जम्मू-कश्मीर में मानसून की सक्रियता जारी है और मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में कटड़ा में 71.2 मिमी, सांबा में 87 मिमी, ऊधमपुर में 65 मिमी और जम्मू में 52 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई तक जम्मू संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान, विशेषकर सुबह और देर शाम के समय कुछ स्थानों पर तेज से अत्यधिक तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। कश्मीर संभाग के कुछ इलाकों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार, 1 और 2 अगस्त को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ वर्षा होगी। इसके बाद, 3 से 5 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां फिर से तेज होने की संभावना है। इस दौरान जम्मू संभाग के कुछ जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। 6 और 7 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए जम्मू संभाग के कुछ जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। 2 अगस्त के बीच तेज बारिश के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक बाढ़, फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और मलबा गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। प्रशासन ने आम नागरिकों, पर्यटकों, यात्रियों और परिवहन संचालकों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बुधवार को सुबह पहले पहर के अलावा दिन में भी बीच-बीच में बौछार होती रही। अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग के कई इलाकों में अच्छी वर्षा हुई। जम्मू में पिछले 24 घंटों के दौरान 52.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा कटड़ा में 71.2 मिमी, भद्रवाह में 9.2 मिमी, गुलमर्ग में 7.8 मिमी, बटोत में 3.4 मिमी, काजीगुंड में 3.2 मिमी, पहलगाम में 1.0 मिमी तथा बनिहाल में 0.1 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।
















