Heavy Rain in Gurugram: सेक्टरों से लेकर हाईवे तक जलभराव, प्रशासन के दावों की खुली पोल

गुरुग्राम में आज सुबह लगभग 3:40 बजे शुरू हुई तेज बारिश ने एक बार फिर से इस साइबर सिटी को जलमग्न कर दिया। सुबह होते-होते शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति उ
गुरुग्राम में आज सुबह लगभग 3:40 बजे शुरू हुई तेज बारिश ने एक बार फिर से इस साइबर सिटी को जलमग्न कर दिया। सुबह होते-होते शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश ने जहां एक ओर उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर शहर की जल निकासी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कें और कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं।
सेक्टर-5, सेक्टर-10, शीतला माता रोड, दिल्ली रोड, कृष्णा कॉलोनी, न्यू कॉलोनी, डीएलएफ क्षेत्र, सेक्टर-31 और सेक्टर-51 जैसे कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह कार्यालय और अन्य जरूरी कामों के लिए निकले लोगों को जलभराव और धीमी रफ्तार यातायात के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हर बार की तरह इस बार भी बारिश के साथ जलभराव की समस्या सामने आने से शहर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही प्रमुख सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं, जबकि हर वर्ष नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। लेकिन वास्तविकता यह है कि प्रशासन के दावों के बावजूद जलभराव की समस्या हर बार सामने आती है। इस बार भी बारिश के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन को इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
















