Jewelry Store Robbery: सोनीपत में मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार

सोनीपत के खरखौदा में रतन मार्केट स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में हुई लूट की घटना को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। इस घटना में चार बदमाशों ने सेल्समैन की
सोनीपत के खरखौदा में रतन मार्केट स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में हुई लूट की घटना को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। इस घटना में चार बदमाशों ने सेल्समैन की आंखों में मिर्च झोंककर चांदी की चेन और ब्रेसलेट चुरा लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को एनसीआर वाटर चैनल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, जबकि एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लूट की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिससे पुलिस को आरोपियों की पहचान में मदद मिली। सेल्समैन भोला की शिकायत पर चारों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया है।
घटना के समय, ज्वैलर्स की दुकान के मालिक शिव शंकर दुकान के बाहर खड़े थे, जबकि सेल्समैन भोला दुकान के अंदर था। दो युवक दुकान पर आए और चांदी के आभूषण दिखाने के लिए कहा। जैसे ही सेल्समैन ने आभूषण दिखाए, एक युवक ने उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी और दूसरे ने आभूषण उठाकर भागने की कोशिश की। सेल्समैन ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग भी लुटेरों के पीछे दौड़े। एक लुटेरा भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गए लुटेरे की पहचान जागसी के पवन के रूप में हुई।
















