Job Opportunities Under Modi Government: मोदी सरकार ने 12 सालों में 17.1 करोड़ युवाओं को दिया रोजगार

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। राजग सांसदों की 'मंगल मिलन' बैठक में खेल व युवा कल्याण और श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने मोदी सरकार के 12 सालों में 17.1 करोड़ युवाओं को
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। राजग सांसदों की 'मंगल मिलन' बैठक में खेल व युवा कल्याण और श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने मोदी सरकार के 12 सालों में 17.1 करोड़ युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का दावा किया। मांडविया ने मोदी सरकार के कार्यकाल में खेलों और रोजगार के क्षेत्र में हुई उपलब्धियों पर एक विस्तृत प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि 2014 में मोदी सरकार द्वारा लागू की गई खेल नीति के कारण भारत ने ओलंपिक, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक जीते हैं, जिनमें स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। मांडविया ने सांसदों को बताया कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 2004 से 2014 तक, जब संप्रग सत्ता में थी, केवल 2.89 करोड़ युवाओं को नौकरी मिली, जबकि 2014 से 2026 के बीच कुल 17.1 करोड़ युवाओं को रोजगार मिला। तिवारी ने यह भी कहा कि सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर भी बैठक में चर्चा की गई।
बैठक में जदयू, जेडीएस, एनसीपी, शिवसेना और राजग के अन्य सहयोगी दलों के सांसद भी शामिल हुए। एनसीपीआई के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने पार्टी में फूट की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह देश के सबसे वरिष्ठ सांसदों में से एक हैं और पार्टी में सभी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि यह बैठक उनके लिए एक अच्छा अनुभव रहा। वहीं, दिल्ली में मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी के साथ बैठक में शामिल होकर पश्चिम बंगाल के जंगीपुर, मुर्शिदाबाद और बहरामपुर लोकसभा सीटों का प्रतिनिधित्व करने वाले खलीलुर रहमान, अबू ताहेर खान और यूसुफ पठान ने भी पार्टी में एकजुटता का परिचय दिया।
















