Murder for Revenge: देवर ने भाभी को बदनाम करने वाले को चाकू से मारा, 15 वार किए

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक युवक ने अपनी मुंहबोली भाभी को बदनाम करने के चलते दूसरे युवक की चाकू से हत्या कर दी। आरोपी ईश्वर उर्फ छोटू ने 3 अगस्त की रात 20 वर्षी
मध्य प्रदेश के रतलाम में एक युवक ने अपनी मुंहबोली भाभी को बदनाम करने के चलते दूसरे युवक की चाकू से हत्या कर दी। आरोपी ईश्वर उर्फ छोटू ने 3 अगस्त की रात 20 वर्षीय शहनवाज उर्फ साहिल को पंचायत भवन के पीछे बुलाया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद छोटू ने चाकू से हमला कर दिया। शहनवाज ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे पकड़ लिया और गले, सीने और पीठ पर करीब 15 बार वार कर उसकी हत्या कर दी।
4 अगस्त को हाटपिपलिया चौकी क्षेत्र के सिंदुरकिया गांव में शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक की पहचान शहनवाज के रूप में हुई, जिसके शरीर पर कई गहरे घाव थे। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने पर विशेष जांच टीम गठित की गई।
जांच में पुलिस ने आरोपी ईश्वर उर्फ छोटू पर संदेह जताया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में हत्या स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, शहनवाज के खिलाफ करीब छह महीने पहले आरोपी की भाभी से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था, जिसकी सुनवाई अदालत में चल रही है।
हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। मृतक के परिजन जावरा एसडीओपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में उन्होंने फोरलेन सड़क पर शव रखकर चक्काजाम भी किया। एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और मामले की जांच जारी है। यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
















