No Legal Action Against 15-Year-Old Girl: 15 वर्षीय लड़की पर नहीं होगी कोई कानूनी कार्रवाई

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। हाल ही में जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने वाली 15 वर्षीय लड़की के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा कोई कानूनी
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। हाल ही में जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने वाली 15 वर्षीय लड़की के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। पुलिस के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि इस मामले में कोई औपचारिक केस दर्ज नहीं किया जाएगा। यह घटना कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई थी, जहां एक वीडियो में लड़की प्रधानमंत्री के खिलाफ तीखे शब्दों का इस्तेमाल करती हुई दिखाई दी थी। प्रारंभ में नोएडा पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें लड़की की उम्र गलत तरीके से 25 वर्ष बताई गई थी।
इस मामले में लड़की ने बाद में खुद एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने स्पष्ट किया कि वह केवल 15 साल की है और उसने जो कुछ कहा, उसके लिए वह माफी मांगती है। उसने कहा, 'मैंने बहुत-सी बुरी बातें कही हैं। यह मेरी पहली और आखिरी गलती है।' उसने यह भी कहा कि वह प्रदर्शन स्थल पर दूसरों के बहकावे में आकर यह सब बोली थी। पुलिस ने उसकी नाबालिग उम्र की पुष्टि के बाद आगे कोई कार्रवाई न करने का निर्णय लिया है। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक इंस्टाग्राम रील में कहा कि उन्होंने प्रदर्शन में शामिल 'भटके हुए बच्चों' को माफ कर दिया है।
















