Political uproar over PM's message: संजय सिंह बोले- 'आपकी मां मां, हमारी नहीं?'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने gen-z से बात की। इस वीडियो में पीएम ने कहा कि वह बच्चों को माफ करन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने Gen-Z से बात की। इस वीडियो में पीएम ने कहा कि वह बच्चों को माफ करना चाहते हैं। उनके इस संदेश के बाद सियासत में हलचल मच गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी की मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, लेकिन भाजपा के नेता भी ऐसा करते हैं।
वीडियो में पीएम मोदी ने कहा कि जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों ने उनके लिए और उनकी दिवंगत मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसे उन्होंने एक कल्चरल शॉक बताया और कहा कि यह समय गुमराह बच्चों को गले लगाकर उन्हें सही रास्ता दिखाने का है। उनके इस संदेश पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत अन्य दलों ने पीएम के इस बयान पर सवाल उठाए हैं।
सत्ता पक्ष ने पीएम मोदी के इस संदेश का स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसे सकारात्मक बताते हुए कहा कि बच्चों को गले लगाकर उन्हें सही मार्ग दिखाना चाहिए। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि असहमति लोकतंत्र की सुंदरता है, लेकिन मर्यादा की सीमा को नहीं लांघना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों से भूल हो सकती है, लेकिन उन्हें दंडित करने से बेहतर है सही मार्ग दिखाना।
















