Protest Continues: AISA प्रेसिडेंट नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी है। जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का वि
झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी है। जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच, AISA की प्रेसिडेंट नेहा बोरा पर स्याही फेंके जाने की घटना सामने आई है।
प्रदर्शन स्थल पर हंगामा उस समय बढ़ गया जब नेहा बोरा वहां पहुंचीं। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने उनके मंच पर पहुंचने का विरोध किया और उन्हें मंच से नीचे उतरने के लिए मजबूर किया। इस दौरान उन पर स्याही फेंकने की घटना हुई। छात्रों ने राजनीतिक और कथित तौर पर देश-विरोधी नारों को लेकर अपनी आपत्ति जताई, जिसके बाद जय हिंद, जय भारत के नारे भी गूंजने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस ने बताया कि नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और उनकी जांच की जा रही है। नेहा बोरा ने कहा कि पेपर लीक की जिम्मेदारी केवल प्राइवेट एजेंसियों पर नहीं, बल्कि संबंधित सरकारी अधिकारियों पर भी होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि सिस्टम में शामिल सभी प्राइवेट एजेंसियों को हटाया जाए। नेहा ने यह भी कहा कि वे 10 अगस्त को छात्रों की अपील का समर्थन करेंगी।


















