CM Mohan Yadav takes action on first day of Jan Vishwas Abhiyan: छिंदवाड़ा में तहसीलदार समेत तीन सस्पेंड

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार सुबह छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान (jan vishwas abhiyan 2026) का शुभारंभ किया। पहले दिन ही उन्होंने जनता की शि
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार सुबह छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान (Jan Vishwas Abhiyan 2026) का शुभारंभ किया। पहले दिन ही उन्होंने जनता की शिकायतों पर सख्त एक्शन लेते हुए छिंदवाड़ा के सीएमएचओ, तहसीलदार और पटवारी को निलंबित कर दिया। इस निर्णय के पीछे सीएम का उद्देश्य आम नागरिकों की बेहतरी और उन्हें सुविधा पहुंचाने के लिए मैदानी स्तर पर आने वाली कठिनाइयों का समाधान करना है।
जन विश्वास अभियान 7 जनवरी 2027 तक हर शुक्रवार को चलाया जाएगा, जिसका लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाना और सुशासन को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनता की सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
राज्य सरकार ने सभी विभागों में सरकारी पदों पर नई भर्तियों की शुरुआत की है। पुलिस विभाग में 18,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें 1,000 ड्राइवरों के पद भी शामिल हैं। इसके अलावा, स्कूल शिक्षकों के 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है, और उच्च शिक्षा के लिए 7,000 से अधिक व्याख्याताओं की भर्ती की गई है। पिछले ढाई साल में एक लाख पदों पर भर्ती की जा चुकी है, और अब 2 लाख नई भर्तियों की प्रक्रिया जारी है।
मुख्यमंत्री ने विकास और जनकल्याण के लिए राज्य सरकार के दूरगामी विजन पर जोर दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब प्रत्येक शुक्रवार को किसी भी दफ्तर में मीटिंग नहीं होगी, ताकि सभी अधिकारी जनता के बीच रहकर सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का जायजा ले सकें। इस अभियान के तहत, डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं का भी जायजा लिया।
















