Punjab Weather: पंजाब में मॉनसून का जोर, 30-31 जुलाई को भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में मॉनसून की सक्रियता के चलते बुधवार को राज्य के कई जिलों में वर्षा का दौर जारी रहा। हालांकि, यह वर्षा पूरे राज्य में समान रूप
जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में मॉनसून की सक्रियता के चलते बुधवार को राज्य के कई जिलों में वर्षा का दौर जारी रहा। हालांकि, यह वर्षा पूरे राज्य में समान रूप से नहीं हुई, बल्कि कुछ विशेष जिलों में ही वर्षा देखने को मिली। मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, जिसमें सबसे अधिक 49.8 मिमी वर्षा गुरदासपुर में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, बठिंडा में 46.0 मिमी, चंडीगढ़ में 45.6 मिमी, मोहाली में 45.5 मिमी, पटियाला में 28.5 मिमी, फरीदकोट में 23.0 मिमी, बठिंडा में 20.0 मिमी, अमृतसर में 19.5 मिमी, एसबीएस नगर में 15.3 मिमी, पठानकोट में 8.5 मिमी, लुधियाना में 2.0 मिमी और फिरोजपुर, कपूरथला, तरनतारन एवं फाजिल्का जैसे कुछ अन्य जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार की तुलना में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जबकि औसत न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इसके बावजूद, तापमान सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश के सिलसिले के जारी रहने की संभावना जताई है। विशेष रूप से 30 और 31 जुलाई को कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी है।
















