Traffic Plan for Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा के लिए दिल्ली में ट्रैफिक प्लान तैयार, 9 से 12 अगस्त तक कई कांवड़ मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिस ने एक विशेष योजना बनाई है। बुधवार को दिल्ली यातायात पुलिस के अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों का निरीक्ष
दिल्ली में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिस ने एक विशेष योजना बनाई है। बुधवार को दिल्ली यातायात पुलिस के अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष आयुक्त मनीष अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विजयंता आर्या और पूर्वी रेंज के जिला पुलिस उपायुक्त के रमेश ने गाजीपुर से अप्सरा बार्डर तक का दौरा किया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए 9 अगस्त से कई कांवड़ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति से बचने के लिए पूरी तैयारी की गई है।
कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 308 ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा, 306 ट्रैफिक रेगुलेशन प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। दिल्ली में कुल 1828 कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें से यमुनापार में 640 और नई दिल्ली रेंज में 178 शिविर होंगे। यात्रा के दौरान गाजीपुर, भोपुरा, महाराजपुर, सोनिया विहार, अप्सरा, लोनी और डीएलएफ बार्डर से बड़ी संख्या में कांवड़िया दिल्ली में प्रवेश करेंगे। उनके लिए अलग-अलग निर्धारित मार्ग बनाए गए हैं, जिनसे वे हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों की ओर आगे बढ़ेंगे।
















