Kamika Ekadashi 2026: सावन की कामिका एकादशी 9 अगस्त को, जानें पूजा विधि और महत्व

हिंदू धर्म में सावन मास को अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस महीने में जब एकादशी की तिथि आती है, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। सावन माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने
हिंदू धर्म में सावन मास को अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस महीने में जब एकादशी की तिथि आती है, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। सावन माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन में आ रही हर तरह की बाधाओं से मुक्ति मिलती है। यदि आप भी इस पावन अवसर पर भगवान श्री हरि विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो जानिए कामिका एकादशी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किए जाने वाले खास उपायों के बारे में।
द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 8 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी और 9 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजकर 4 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार 9 अगस्त को सूर्योदय के समय एकादशी तिथि विद्यमान रहेगी। इस कारण कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त 2026, रविवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कामिका एकादशी का व्रत रखने और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति को पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है। कहा जाता है कि इस दिन श्रद्धा के साथ भगवान विष्णु का स्मरण करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और सुख-शांति का आशीर्वाद मिलता है।



















