Skeleton of Missing Woman Found: कबीरधाम में जंगल में मिला लापता महिला का कंकाल

कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र में एक महिला का कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह महिला पिछले पांच दिनों से लापता थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने
कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र में एक महिला का कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह महिला पिछले पांच दिनों से लापता थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। महिला का नाम चैती बाई बैगा (28) है, जो ग्राम चौरा की निवासी थी। उसके पति झंगल बैगा ने 1 अगस्त को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि चैती 26 जुलाई की सुबह बिना किसी को बताए घर से निकली थी और उसके बाद वापस नहीं लौटी। गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद से पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। रविवार को ग्रामीणों ने जंगल में एक सेन्हा पेड़ के नीचे महिला की साड़ी का एक सिरा बंधा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल पर जांच करते समय महिला की साड़ी के साथ-साथ उसके आसपास मानव अवशेष भी पाए। इनमें खोपड़ी, पसलियां, पैर की हड्डियां और अन्य अवशेष शामिल थे। घटनास्थल पर मिले चूड़ियों और अन्य पहचान चिह्नों के आधार पर मृतका की पहचान चैती बाई बैगा के रूप में की गई। पुलिस का कहना है कि शव कई दिनों तक जंगल में पड़ा रहने के कारण जंगली जानवरों ने उसे क्षत-विक्षत कर दिया होगा। हालांकि, महिला की मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मानव अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
















