Controversial Statement on Hajj: BJP विधायक के बयान से मचा घमासान, मौलाना साजिद रशीदी पर FIR कराने पहुंचे

गाजियाबाद के लोनी से भारतीय जनता पार्टी (bjp) के विधायक नंदकिशोर गुर्जर के विवादित बयान के बाद मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ मामला गरमा गया है। विधायक गुर्जर ने ल
गाजियाबाद के लोनी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नंदकिशोर गुर्जर के विवादित बयान के बाद मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ मामला गरमा गया है। विधायक गुर्जर ने लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखित तहरीर दी। विधायक ने कहा कि कांवड़ यात्रा एक पवित्र परंपरा है, जो मुगल काल और अंग्रेजों के समय से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्री 150 किलो की कांवड़ उठाकर नंगे पैर मीलों चलते हैं, और ऐसे श्रद्धालुओं को आतंकवादी कहना सीधे तौर पर सनातन धर्म का अपमान है। गुर्जर ने मौलाना रशीदी पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर कांवड़ियों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे माहौल बिगड़ने और दंगे की स्थिति पैदा होने की आशंका है। विधायक ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए मांग की कि मौलाना साजिद रशीदी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जानी चाहिए और आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौलाना रशीदी ने हाल ही में सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की थी, लेकिन सपा के नेताओं और अखिलेश यादव ने इस पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई। गुर्जर ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं की इस ढिलाई के कारण मौलाना का दुस्साहस बढ़ता गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत में रहकर सनातन धर्म का अपमान करेंगे, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
















