Suspicious Death of Doctor in Ambala: अंबाला में पॉलीक्लिनिक के बाहर कार में मिला सरकारी डॉक्टर का शव

अंबाला के सेक्टर-10 स्थित पालीक्लिनिक के गेट नंबर-2 के सामने मंगलवार को एक कार में एक सरकारी डॉक्टर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 48 वर्
अंबाला के सेक्टर-10 स्थित पालीक्लिनिक के गेट नंबर-2 के सामने मंगलवार को एक कार में एक सरकारी डॉक्टर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 48 वर्षीय डॉ. एनके झा के रूप में हुई है। जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, सेक्टर-9 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस घटना को लेकर अंबाला व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान नीरू वढेरा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जानकारी दी कि यह कार रविवार शाम से यहीं खड़ी थी। किसी ने भी इस कार के भीतर शव होने पर ध्यान नहीं दिया। कार के अंदर एक शराब की बोतल और खैनी भी मिली है, जो इस मामले को और संदिग्ध बनाती है। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं, लेकिन मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
डॉ. एनके झा बिहार के दरभंगा जिले के लहटा गांव के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 2011 में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। प्रारंभ में वे जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत रहे, जिसके बाद उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय में भी अपनी सेवाएं दीं। डॉ. झा वर्ष 2016 से 2025 तक सेक्टर-10 पालीक्लिनिक में तैनात रहे। इसके बाद कुछ समय के लिए वे फरीदाबाद में भी रहे, लेकिन बाद में अंबाला वापस लौट आए। उनकी पदोन्नति के लिए ग्रामीण क्षेत्र में सेवा अनिवार्य होने के कारण उनका तबादला करीब सवा साल पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पतरेहड़ी में किया गया था।















