Terrorist Hideout Discovered in Rajouri: राजौरी के जंगल में आतंकी अड्डे का भंडाफोड़, चावल-नूडल्स और बर्तन छोड़कर भागे आतंकवादी

डिजिटल डेस्क, राजौरी। पुंछ-राजौरी क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। राजौरी जिले के
डिजिटल डेस्क, राजौरी। पुंछ-राजौरी क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। राजौरी जिले के थानामंडी क्षेत्र के घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध आतंकी ठिकाने का पता लगाकर उसे ध्वस्त कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह कार्रवाई गुरुवार शाम को की गई थी। सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने थानामंडी के भंगाई फॉरेस्ट बेल्ट में सर्च ऑपरेशन चलाया। यह क्षेत्र अत्यधिक घना है, जहां चारों ओर घनी झाड़ियां और ऊंचे पेड़ हैं। आतंकियों ने इसी घने जंगल का लाभ उठाकर अपना अस्थायी ठिकाना बना रखा था। जब सुरक्षा बल जंगल के अंदरूनी हिस्से में पहुंचे, तो उन्हें जमीन पर कुछ संदिग्ध निशान और प्लास्टिक शीट दिखाई दी। जब उन्होंने आसपास की झाड़ियों को हटाकर जांच की, तो वहां एक गड्ढा नुमा ठिकाना मिला, जिसे लकड़ी और प्लास्टिक की मदद से छुपाया गया था।
सुरक्षा बलों ने जब इस ठिकाने की तलाशी ली, तो वहां से कई प्रकार का सामान बरामद हुआ। इससे स्पष्ट होता है कि यहां कुछ दिन पहले तक आतंकियों का ठिकाना था और वे लंबे समय तक जंगल में छिपने की योजना बना रहे थे। बरामद सामान में चावल के दो पैकेट, इंस्टेंट नूडल्स, एक चाकू, एक लाइटर, एक प्लास्टिक शीट, एक पुराना कंबल, गैस स्टोव का नोजल, दो मोमबत्तियां, एक प्लास्टिक की बोतल और खाना बनाने के बर्तन शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह ठिकाना ज्यादा पुराना नहीं था। बरामद राशन और बर्तनों से यह प्रतीत होता है कि 2 से 3 आतंकियों ने यहां पनाह ली थी।
















