Theft in Agra: कारोबारी के घर से नौकरानियों ने चुराए 1.50 करोड़ के गहने

आगरा के विजय नगर स्थित अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें घर में काम करने वाली नौकरानी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ
आगरा के विजय नगर स्थित अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें घर में काम करने वाली नौकरानी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के गहनों की चोरी की। यह चोरी तब हुई जब नौकरानी ने गहनों को घर की अलमारी से चुराकर कचरे के डिब्बे में छिपा दिया और फिर कूड़ा फेंकने के बहाने उन गहनों को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने इस मामले में नौकरानी, उसकी मां, बहन और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों के कब्जे से करीब 80 लाख रुपये के जेवरात बरामद हुए हैं, जबकि डेढ़ करोड़ रुपये के सोने के 17 सिक्के अभी भी गायब हैं। पुलिस उनकी बरामदगी के लिए प्रयासरत है।
इस चोरी की घटना की जानकारी तब मिली जब फरह स्थित उन्नति कॉलेज के संचालक अनिल कुमार कौशिक ने शनिवार को हरीपर्वत थाने में तहरीर दी। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि अनिल कुमार की पत्नी ने करीब एक साल पहले चांदनी नाम की महिला को घर में काम करने के लिए रखा था। चांदनी ने धीरे-धीरे परिवार का भरोसा जीत लिया और उसके बाद उसकी बहन पूजा, भाभी संजना और मां इंद्रा भी घर में काम करने आने लगीं। अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके घर से करोड़ों के जेवरात और सोने के सिक्के गायब मिले, जबकि उनका परिवार एक दिन भी ताला बंद करके बाहर नहीं गया था।
















