Train Schedule Change: गोरखपुर एक्सप्रेस का बदला समय, अब 1 घंटे पहले पहुंचेगी ट्रेन

जागरण संवाददाता, बरेली। इज्जतनगर-गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस के समय में बदलाव से इसकी औसत गति में करीब ढाई किलोमीटर प्रति घंटा की वृद्धि होने की संभावना है। इस ब
जागरण संवाददाता, बरेली। इज्जतनगर-गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस के समय में बदलाव से इसकी औसत गति में करीब ढाई किलोमीटर प्रति घंटा की वृद्धि होने की संभावना है। इस बदलाव के कारण इज्जतनगर से गोरखपुर के बीच की 642 किलोमीटर की यात्रा अब लगभग 50 से 55 मिनट पहले पूरी हो जाएगी। ट्रेन के समय और गति में परिवर्तन से इज्जतनगर स्टेशन पर ट्रेन के आने और जाने के बीच लगभग ढाई घंटे का अतिरिक्त समय मिल जाएगा। इससे यदि किसी कारण ट्रेन लेट होती है तो भी यह समय पर रवाना हो सकेगी। यह बदलाव यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान अधिक समय की बचत होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से प्रस्तावित समय सारिणी जारी कर दी गई है और लखनऊ तथा इज्जतनगर मंडल को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों मंडल से रिपोर्ट मिलने के बाद समय में बदलाव को अंतिम रूप दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि लगभग डेढ़ साल पहले पीलीभीत से गोरखपुर तक 15009/15010 एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। यात्रियों की मांग पर आठ महीने पहले इसका विस्तार इज्जतनगर जंक्शन तक किया गया था, लेकिन इज्जतनगर से गोरखपुर तक की 642 किलोमीटर की दूरी तय करने में यात्रियों को काफी समय लग जाता था। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे के अधिकारियों ने इसके समय में परिवर्तन का प्रस्ताव तैयार किया है ताकि ट्रेन की गति बढ़ सके और यात्रा का समय कम हो सके।
















