Train Waiting List on Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, लखनऊ मेल में 'रिग्रेट', यात्रियों की राहत के लिए रेलवे लगाएगा अतिरिक्त बोगियां

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दिल्ली सहित विभिन्न शहरों से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग लि
जागरण संवाददाता, लखनऊ। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दिल्ली सहित विभिन्न शहरों से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट में वृद्धि होने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए कई ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाने का निर्णय लिया है। रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसके चलते 27 अगस्त को लखनऊ आने वाली एसी एक्सप्रेस की एसी सेकेंड श्रेणी में वेटिंग 95, एसी थर्ड में 140 और एसी थर्ड इकोनोमी में 90 तक पहुंच गई है। इसी प्रकार, वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल की स्लीपर, एसी थर्ड, एसी सेकेंड और एसी थर्ड इकोनोमी की स्थिति भी वेटिंग लिस्ट की अधिकतम सीमा तक पहुंच गई है, जिसके कारण इसे रिग्रेट कर दिया गया है।
रिग्रेट की स्थिति केवल लखनऊ मेल तक सीमित नहीं है, बल्कि पदावत एक्सप्रेस, दिल्ली- अयोध्या एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस जैसी अन्य ट्रेनों में भी देखी जा रही है। भोपाल से चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस में एसी प्रथम श्रेणी को छोड़कर बाकी सभी श्रेणियों में 26 अगस्त को रिग्रेट हो गया है। इसके अलावा, झांसी जाने के लिए लखनऊ-चेन्नई एक्सप्रेस और महाकाल एक्सप्रेस की सभी श्रेणियों में भी वेटिंग लिस्ट बन गई है। इस प्रकार, रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों को ट्रेनों में सीटें प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
















