Measles cases reported in Narpatyaganj: नरकटियागंज में मिजल्स के दो मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

नरकटियागंज प्रखंड के गोखुला गांव में मिजल्स (खसरा) के दो मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। दोनों बच्चों की जांच रिपोर्ट पॉ
नरकटियागंज प्रखंड के गोखुला गांव में मिजल्स (खसरा) के दो मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। दोनों बच्चों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में विशेष निगरानी, सर्वे और टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीमों को सक्रिय कर दिया है। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि गोखुला गांव की 13 वर्षीय दिव्या कुमारी और 9 वर्षीय गुलशन कुमार में मिजल्स संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों बच्चों के रक्त नमूने जांच के लिए पटना भेजे गए थे, और रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित परिवारों की निगरानी शुरू कर दी गई है।
संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में 9 माह से 5 वर्ष तक के 204 बच्चों का स्वास्थ्य सर्वे कराया। सभी बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी गई है। संक्रमित बच्चों के घरों में मेडिकल टीम भेजकर नियमित निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जिसमें पात्र बच्चों को मिजल्स से बचाव का टीका लगाया जाएगा। एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि यदि कोई संदिग्ध मरीज मिले तो इसकी सूचना तुरंत दें, ताकि समय पर जांच और उपचार शुरू किया जा सके।



















