Urban Development in Patna: 2464 करोड़ की लागत से बदलेगी पटना शहर की सूरत

पटना शहर में आधुनिक शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) मिशन के तहत नगर निगम ने 2,463.91 करोड़ रुपये की
पटना शहर में आधुनिक शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) मिशन के तहत नगर निगम ने 2,463.91 करोड़ रुपये की लागत से छह बड़ी परियोजनाओं की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें शापिंग माल, वेंडिंग जोन और सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा चयनित एजेंसी के साथ नगर निगम जल्द ही एकरारनामा करेगा, जिसके बाद सभी परियोजनाओं का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया जाएगा। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य शहर में आधुनिक व्यावसायिक सुविधाओं का विकास करना, स्ट्रीट वेंडरों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराना, हरित क्षेत्र का विस्तार करना और नगर निगम की आय में वृद्धि करना है। नगर निगम का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राजधानी का बुनियादी ढांचा भी मजबूत होगा।
इन परियोजनाओं में सबसे बड़ी योजना खेतान मार्केट में प्रस्तावित 736.41 करोड़ रुपये का कमर्शियल कॉम्प्लेक्स है। इसके अलावा, शहर के विभिन्न हिस्सों में 724.93 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। पटना जंक्शन के पास स्थित न्यू मार्केट का भी 590.05 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा, जिसमें बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त, वार्ड-42 स्थित बावन बीघा, आर्य कुमार रोड में 280.44 करोड़ रुपये से शापिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। श्रीकृष्ण पुरी में 82.08 करोड़ रुपये की लागत से एक अतिथि गृह-सह-नागरिक सुविधा केंद्र विकसित किया जाएगा, जिसमें बैंक्वेट हाल, गेस्ट हाउस, रेस्तरां और अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
















