Drug Supply Chain Disruption in Uttarakhand: उत्तराखंड में ड्रग्स की सप्लाई चेन तोड़ने की तैयारी

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में नशे के कारोबार पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है, जिसमें सप्लाई चेन को तोड़ने के साथ-साथ उपचार
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में नशे के कारोबार पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है, जिसमें सप्लाई चेन को तोड़ने के साथ-साथ उपचार और जागरूकता पर भी ध्यान दिया जा रहा है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हाल ही में एक बैठक में निर्देश दिए कि मादक पदार्थों के मामलों की लगातार निगरानी की जाए, ताकि तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि निष्क्रिय नशामुक्ति केंद्रों को शीघ्र चालू किया जाए ताकि नशे के शिकार लोगों को समय पर सहायता मिल सके। यह कदम राज्य में नशे के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए उठाया जा रहा है।
गुरुवार को सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय नेशनल कोआर्डिनेशन सेंटर फार ड्रग ला एनफोर्समेंट (एनकार्ड) की बैठक में मुख्य सचिव ने जनपद स्तरीय एनकार्ड बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने नशामुक्त किट के लिए मानक तय करने की आवश्यकता पर भी बल दिया और स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि सभी निष्क्रिय नशा मुक्ति केंद्रों की समस्याओं का समाधान किया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने जिला अस्पतालों में नशामुक्ति केंद्रों के लिए समर्पित बेड आरक्षित करने की बात कही।
















