Uttarakhand SIR Campaign: मतदाता सूची नोटिस सुनवाई की निगरानी करेंगे जिलाधिकारी

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के दूसरे चरण में निर्वाचन आयोग ने नोटिसों की सुनवाई को लेकर तैयारियों क
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के दूसरे चरण में निर्वाचन आयोग ने नोटिसों की सुनवाई को लेकर तैयारियों को तेज कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे स्वयं फील्ड में जाकर सुनवाई प्रक्रिया की निगरानी करें। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक मतदाता को समय पर नोटिस मिले और सुनवाई में पर्याप्त अवसर प्रदान किया जाए। इसके साथ ही दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों के माध्यम से पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।
डॉ. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एसआइआर के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने एसआइआर अभियान के दूसरे चरण की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिलेवार नोटिसों की सुनवाई के लिए तैयार कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता को सुनवाई के अवसर से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। नोटिसों को समय पर उपलब्ध कराना और सुनवाई के लिए पर्याप्त समय सुनिश्चित करना आवश्यक है।
















