Enhance Your Monsoon Look: सावन लुक को बनाएं खूबसूरत और एलिगेंट, ग्रीन बैंगल्स को इन 4 आउटफिट के साथ करें स्टाइल

सावन का मौसम आते ही हरे रंग की चूड़ियां बाजारों की रौनक बढ़ा देती हैं। इन हरी चूड़ियों की खनक, हरे रंग के आउटफिट्स के साथ मिलकर लुक में और निखार लाती है। चाहे म
सावन का मौसम आते ही हरे रंग की चूड़ियां बाजारों की रौनक बढ़ा देती हैं। इन हरी चूड़ियों की खनक, हरे रंग के आउटफिट्स के साथ मिलकर लुक में और निखार लाती है। चाहे मंदिर जाना हो, ऑफिस, पूजा या दोस्तों के साथ किसी फंक्शन में शामिल होना हो, ग्रीन बैंगल्स हर मौके पर खूबसूरत लगते हैं। लेकिन अगर आप हर बार इन्हें एक ही तरह के आउटफिट के साथ स्टाइल करती हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। अलग-अलग आउटफिट के साथ ग्रीन बैंगल्स का कॉम्बिनेशन आपके लुक को ट्रेंडी, स्टाइलिश और यूनिक बना सकता है।
कई बार इन्हें गलत तरीके से स्टाइल किया जाता है, जिससे लुक बोरिंग और हैवी लग सकता है। सिंपल, ट्रेंडी और आकर्षक लुक के लिए आप इन्हें चार तरह की आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं। सावन में कई त्योहार और व्रत आते हैं, जहां कई महिलाएं ट्रेडिशनल लुक के बजाय इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। लॉन्ग श्रग, पलाजो और को ऑर्ड सेट के साथ पतली हरी चूड़ियां खूबसूरत लगेंगी। छोटे इयररिंग्स और हल्का मेकअप लुक इस लुक को और भी आकर्षक बना सकते हैं।
सावन में ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में कॉटन, ऑर्गेंजा, सिल्क या चंदेरी साड़ी के साथ ग्रीन बैंगल्स को आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। यदि साड़ी का बॉर्डर अलग रंग का है, तो आप बॉर्डर के रंग के साथ ग्रीन बैंगल्स का सेट तैयार कर सकती हैं। ऑफिस, फैमिली फंक्शन, त्योहार या खास मौके के लिए पेस्टल सूट के साथ ग्रीन बैंगल्स को स्टाइल किया जा सकता है। इस रंग के आउटफिट बैंगल्स को आकर्षक और स्टाइलिश टच देने में मदद करते हैं।
व्हाइट कलर बहुत ही क्लासिक लुक देता है। सावन में कुर्ती, अनारकली, चिकनकारी सूट या कॉटन ड्रेस के साथ ग्रीन बैंगल्स को पेयर किया जा सकता है। व्हाइट और ग्रीन का कॉम्बिनेशन रॉयल और एलिगेंट लुक देता है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए छोटी बिंदी, झुमके और हल्का मेकअप किया जा सकता है। सावन में ग्रीन बैंगल्स पहनते समय हैवी ज्वेलरी से बचें। अगर चूड़ियां हैवी डिजाइन की हैं, तो नेकलेस को हल्का रख सकती हैं। ग्रीन बैंगल्स को स्टाइल करते समय आउटफिट के रंग और मौके का ध्यान रखें, ताकि आप बिना ज्यादा मेहनत किए स्टाइलिश और एलिगेंट नजर आ सकें।



















