500 Horns on Bike: हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान युवक की अनोखी बाइक पर पुलिस ने कार्रवाई की

उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान एक युवक ने अपनी बाइक में 500 हॉर्न लगवाए, जिससे पुलिस का ध्यान आकर्षित हुआ। यह बाइक हरियाणा के फरीदाबाद निवासी
उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान एक युवक ने अपनी बाइक में 500 हॉर्न लगवाए, जिससे पुलिस का ध्यान आकर्षित हुआ। यह बाइक हरियाणा के फरीदाबाद निवासी अमन की है, जिसने कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ का ध्यान खींचने के लिए इसे मॉडिफाई किया था। शंकराचार्य चौक पर पहुंचने पर, तेज आवाज और अजीब लुक के कारण भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस बाइक को रोक लिया। बाइक में लगे 500 हॉर्न और इसके भारी मॉडिफिकेशन को देखते हुए पुलिस ने इसे सीज कर दिया। कनखल थाने के एक पुलिसकर्मी ने जब सीज की गई बाइक को थाने ले जाने का प्रयास किया, तब राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है।
कनखल थाने के एसएसआई अनुज कुमार ने बताया कि यह बाइक नियमों के खिलाफ मॉडिफाइड की गई थी और इसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के ध्वनि प्रदूषण और अवैध मॉडिफिकेशन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे।
















